फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे 

Sat, 25 Nov 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को अवैध असलाह समेत दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने लालूखेड़ी में मोबाइल फोन के शोरूम में हुई चोरी करने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अजय सहदेव ने घटना के खुलासे की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि विगत 28 अगस्त की रात को बदमाशों तितावी क्षेत्र के लालखेड़ी बस स्टैंड पर मोबाइल फोन के शोरूम के ताले तोड़ कर 55 मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया था। तितावी एसओ सूबे सिंह ने उप निरीक्षक सुभाष कुमार समेत पुलिस बल के साथ एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को लालूखेड़ी के पास घेराबंदी की। तीन बदमाश आते दिखाई दिए। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया।

तलाशी लेने पर दो तमंचे, चाकू और कुछ मोबाइल फोन बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम विनय उर्फ टीटू उर्फ नीटू पुत्र श्रीचंद, अरविंद उर्फ काला पुत्र बाबूराम, विजय पुत्र सोहनवीर निवासीगण बघरा बताए। 
विज्ञापन


तीनों बदमाशों ने लालूखेड़ी के मोबाइल फोन शो रुम में चोरी करने का इकबाल किया। इनके निशानदेही पर चोरी किए गए 55 मोबाइल में से 16 मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी देहात ने बताया कि बाकी मोबाइल इन्होंने लोगों को बेच दिए है, जिन्हें मोबाइल बेचे है, उसने मोबाइल बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें