फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस केस के विरोध में मीरापुर के बाजार बंद 

Mon, 09 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सीओ से मीरापुर मामले की जानकारी लेते डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांप्रदायिक बवाल में क्रास केस दर्ज होने के विरोध में भाजपा तथा व्यापार मंडल के आह्वान पर कस्बे का बाजार बंद किया गया। शुक्रवार रात मोहल्ला नवाब पट्टी में रामलीला भवन के पास दो पक्षों में मारपीट के बाद सांप्रदायिक बवाल हो गया था। दोनो पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कुल 26 लोग नामजद तथा 20-25 लोग अज्ञात आरोपी बताए गए थे। पुलिस ने एक पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। फतेह मौहम्मद की तरफ से दर्ज कराए गए क्रॉस केस से बीजेपी तथा व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान पर सुबह से ही मुख्य बाजार बंद रहे।

मेन चौराहे पर पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


बालियान ने सीओ जानसठ जगदीश सिंह को धरनास्थल पर बुलाया और कहा कि पुलिस क्रॉस केस दर्ज करने की परंपरा को बंद करें। इन्हीं कारणों से जनमानस में पुलिस के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्रॉस केस की विवेचना निष्पक्ष की जाएगी और किसी व्यक्ति पर भी अनुचित कार्रवाई नहीं होगी।

मंत्री तथा क्षेत्राधिकारी के संयुक्त आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। पूर्व प्रमुख विरेंद्र सिंह, अमित राठी, चेयरमैन नवीन सैनी, उमेश मलिक, सतीश खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, मंडल अध्यक्ष वैध प्रदुमन शर्मा, अनिता शर्मा, मनोज भद्रकाशी, मूलचंद शर्मा, सतेंद्र गिरि, योगेश राजवंशी, अंकित तितौरिया, अनिल नंदवानी, अमित कौशिक, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें