फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कन्या भ्रूण को कचरे में फेंका, कुत्तों ने नोंचा

Mon, 09 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
भ्रूण हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूरी दुनिया रविवार को जहां मदर्स डे मना रही थी। वहीं, बुलंदशहर में एक मां ने गर्भपात कराकर सात माह के कन्या भ्रूण को कूड़ेदान में फेंक दिया। जानवरों ने भ्रूण को नोंच डाला। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीएमओ ने घटना स्थल के समीप दो निजी अस्पतालों पर छापा मारकर उनके रिकॉर्ड खंगाले। दोनों अस्पतालों की कार्यप्रणाली संदिग्ध पाई गई है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीएमओ ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहगीरों ने कालाआम के निकट एक कूड़ेदान में कुत्तों को अल्प विकसित भ्रूण को नोचते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सीएमओ समेत स्वास्थ्य अफसर और कालाआम चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सीएमओ ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो भ्रूण करीब सात माह की बच्ची का था। इसका एक हाथ कुत्तों ने खा लिया था। सीएमओ ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद सीएमओ ने घटनास्थल के पास मौजूद दोनों निजी अस्पतालों पर छापा मारकर घंटों निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल के सभी रिकॉर्ड खंगाले।


बताया गया कि पुलिस मामले की जांच के लिए दोनों अस्पतालों के पिछले पांच दिन की सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को खंगाल सकती है। सीसीटीवी के माध्यम से देखा जाएगा कि आखिर पिछले पांच दिन में कितनी गर्भवती अस्पताल के अंदर आई और अस्पताल के रिकॉर्ड में कितनी गर्भवतियों का उपचार दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें