फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर तेजाब फेंका, झुलसी  

Tue, 24 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
चरथावल के गांव में पति की दूसरी बीवी का विरोध करने पर विवाहिता के ऊपर तेजाब डाल दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता के पिता ने पति और दूसरी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ थाने में  मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कुल्हेड़ी गांव में पति द्वारा दूसरी बीवी रखने का विरोध करने पर रविवार रात करीब डेढ़ बजे रहीम की पत्नी मोमिना पर तेजाब डाल दिया गया। जिससे महिला के पैर झुलस गए। जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव खिवाई निवासी मौज्जम की पुत्री मोमिना का निकाह करीब चार साल पूर्व कुल्हेड़ी निवासी रहीम के साथ हुआ था, लेकिन  पारिवारिक कलह के चलते शादी के छह माह बाद ही वह पति समेत ससुराल वालों से अलग मायके में जाकर रहने लगी थी।

उस दौरान महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज  उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक उक्त महिला का पति  दूसरी शादी करने के बाद मुजफ्फरनगर रहने लगा था। इसकी भनक लगने पर मोमिना करीब 20 दिन पूर्व ससुराल कुल्हेड़ी आकर रहने लगी थी। वह ससुराल वालों पर पति द्वारा दूसरी बीवी लाने का विरोध करती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी  रंजिश में रविवार रात में पति, उसकी दूसरी बीवी समेत सात आरोपियों ने महिला पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पीड़िता ने 100 नंबर पर सूचना दी। तेजाब डालने की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया।

रात में  पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को उपचार के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। इस मामले में सोमवार शाम को सात के खिलाफ पीड़िता के पिता मोज्जम की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ शोएब खान ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें