फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने राहगीरों को लूटा

Wed, 02 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। आधा दर्जन बदमाशों सलेमपुर मार्ग पर राहगीरों से जमकर लूटपाट की। कई लोगों को पीटकर बंधक बना लिया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कांबिंग करते हुए एक बदमाश को तमंचे सहित दबोच लिया। बाकी बदमाश फरार हो गए। पकडे़ गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी रूकमदीन सोमवार शाम अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक पर कांधला से गांव जा रहा था। इसी बीच सलेमपुर मार्ग पर जंगल से निकले आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली और बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया।

 इसके बाद बदमाशों ने कई अन्य राहगीरों से भी लूटपाट करनी शुरू कर दी। इसी बीच गांव मलकरपुर की ओर से कई बाइक सवार कस्बे की ओर आ रहे थे तो उन्होंने बदमाशों को लूटपाट करते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि बाकी फरार हो गए। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाश से तमंचा बरामद किया और उसे थाने ले आई।
थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मुबारिक निवासी लुहारी थाना बड़ौत जिला बागपत बताया। युवक से पूछताछ जारी है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें