फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरौली गांव में सनसनीखेज वारदात, डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या       

Mon, 10 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवत की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छछरौली गांव में शनिवार रात को निरगाजनी निवासी डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर, मृतक के पिता ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि घर से बुला कर उसके बेटे की हत्या की गई है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने पर पुलिस का घेराव किया। एसपी देहात ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात की जानकारी ली। पुलिस हत्या के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी राजकुमार पुत्र सेवाराम के घर में शनिवार रात निरगाजनी निवासी महकार सिंह के पुत्र डेयरी संचालक गौरव (22) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसके चेहरे पर गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि देर रात उसके घर में बदमाश घुस आया था। शोर सुनकर उसकी आंख खुली तो उसने बदमाश को ललकारा, तो उसने उसके ऊपर फायर कर दिया।

इस पर उसने बचाव के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली लगने से बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रात में ही एसपी देहात विनीत भटनागर और सीओ भोपा अकील अहमद भी गांव में पहुंचे और घटना के बारे में राजकुमार से पूछताछ  की। मौके से मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया। मोबाइल फोन के जरिये पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। घटना का पता चलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने ही शव की शिनाख्त गौरव के रूप में की।
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गए थे गौरव को
भोपा। मृतक गौरव के पिता महकार सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा गौरव गांव में दूध का कारोबार करता था। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे छछरौली निवासी आजादवीर पुत्र सेवाराम और सिकंदरपुर निवासी अशोक पुत्र जिले सिंह दावत में ले जाने की बात कहकर उसके बेटे गौरव को घर से बुलाकर ले गए थे। बताकर गए थे कि सुबह तक वापस आ जाएंगे। रविवार सुबह तक गौरव नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद आ रहा था।

सीकरी चौकी से चचेरे भाई हरेंद्र को फोन आया कि छछरौली में युवक की हत्या कर दी गई है। महकार सिंह ने ग्रामीणों के साथ थाने में हंगामा काटा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  आरोप लगाया कि अशोक व आजादवीर ने षड्यंत्र रचकर उसके बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने लाइसेेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया है। कुछ माह बाद ही गौरव की शादी होनी थी। उसकी हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें