फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के अपहरण का प्रयास        

Wed, 05 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गली में घूम रही बच्ची का दूसरे संप्रदाय के युवकों द्वारा अपहरण का प्रयास करने पर तनाव व्याप्त हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।  बातचीत करने पर परिजनों ने विरोध प्रकट किया। पीड़ित पक्ष के आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।                         
विज्ञापन


सिविल लाइन के जनकपुरी निवासी दस और पांच वर्षीय दो बहनें मंगलवार रात घर के बाहर गली में खड़ी थीं। इसी बीच दूसरे संप्रदाय के दो युवक आए और पांच वर्षीय बच्ची का हाथ पकड़कर उसका अपहरण कर ले जाने लगे। दूसरी बच्ची ने शोर मचाते हुए परिजनों को बुला लिया।  परिजनों  और मोहल्ले के लोगों ने दोनों को घेर लिया। एक आरोपी मौका पाकर भाग गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। मामले को लेकर मौके पर सांप्रदायिक तनाव बन गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।                         

किशोरी के अपहरण का प्रयास       
मीरापुर। गांव भुम्मा में दिनदहाड़े एक ग्रामीण के घर में घुसकर महिला समेत तीन लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण का प्रयास किया।      
भुम्मा के पीड़ित दिलशाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह जरूरी काम से घर से बाहर गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीया बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला व दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसकी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर अपहरणकर्ता छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें