फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी और बेटी को अगवा किया    

Sat, 29 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक अपने दोस्त की पत्नी और बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोपी अब पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बिजनौर के ग्राम चांदपुरी निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी मोहल्ला जामियानगर निवासी युवक के साथ दोस्ती थी। वह अक्सर उसके घर पर आता था। आरोप है कि 24 अप्रैल को वह अपनी पत्नी, पुत्री और दोस्त के साथ बिजनौर से हैबतपुर चरथावल आ रहा था।
विज्ञापन


चरथावल बस अड्डे पर वह उक्त तीनों को छोड़कर किसी कार्य के लिए चला गया और जब वापस आया तो उक्त तीनों गायब थे। बाद में वह दोस्त के जामियानगर स्थित घर पहुंचा, तो उसका दोस्त घर पर ही था। पीड़ित ने दोस्त से अपनी पत्नी, बेटी के बारे में पूछा तो कुछ भी बताते से इंकार कर दिया। बाद में उसने कहा कि वह अपनी पत्नी व बेटी को भूल जा, यदि उनके बारे में पूछताछ की तो तेरी हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका दोस्त उसकी पत्नी व बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लॉ की छात्रा किडनैप, पड़ोसी पर मुकदमा 
मुजफ्फरनगर। लॉ की छात्रा अचानक लापता हो गई। उसके पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।  शहर कोतवाली पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुरानी आबकारी निवासी युवक ने बताया कि 22 वर्षीया उसकी बेटी शहर के एक कॉलेज में एलएलबी की छात्रा है।
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी रंजीत उसकी बेटी को कॉलेज आते-जाते परेशान करता था। आरोपी ने कई बार उसकी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। उसने आरोपी के परिजनों से उसकी शिकायत भी की थी, मगर वह बाज नहीं आया। आरोप है कि 22 अप्रैल को आरोपी उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगवा किशोरी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार      
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर से अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि 17 अप्रैल को वह मजदूरी पर गया था। उसकी पत्नी पड़ोसियों के यहां किसी काम को गई थी। इस दौरान उसकी  14 साल की बेटी घर पर अकेली थी।

आरोप है कि पड़ोसी युवक अपने पिता और मां के सहयोग से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए। उसकी पत्नी घर पहुंची तो पुत्री घर से गायब थी। तलाश के दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी उसके घर से उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। किशोरी को खालापार से बरामद कर एक आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पकड़े गए आरोपी का बेटा और पत्नी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें