फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौला के जंगल से दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। पुलिस ने लूट, हत्या और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को खतौला के जंगल में मुठभेड़ के बाद दबोच
विज्ञापन
लिया। असलहा, नगदी और बाइक बरामद की गई है। 
  क्षेत्र के गांव आदमपुर के पास जंगल में पशु व्यापारियों से 20 दिन पूर्व  हुई लाखों की लूट में शामिल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश दंगे में विस्थापित इदरीश पुत्र इकराम निवासी कुटबा हाल निवासी पलड़ा और चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोहणी हरजीपुर निवासी बदमाश मिंटू पुत्र शौकत को पुलिस ने गत रात्रि कुटबा नहर पर खतौला के जंगल में घेराबंदी कर मुठभेड़ के  दौरान पकड़ लिया।   थाना प्रभारी वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल दरोगा सुरेश कुमार के  साथ  राजेंद्र गिरि व कांसटेबल कालूराम, पंकज, अमित, विजय, महेश व अरुण ने कुटबा नहर पटरी से बदमाशों के आने की सूचना पर घेराबंदी की तो बघरा की तरफ से आ रही बाइक पर बदमाशों को रोका गया तो बदमाशों ने बाइक छोड़ खेतों में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  पुलिस टीम  ने जवाब दिया और खेत की घेराबंदी कर बदमाश पकड़ लिए। उनके पास से 32 बोर की पिस्टल,  तमंचा मय जिंदा कारतूस, साढे़ छब्बीस हजार रुपये, मोबाइल, बाइक कब्जे में ली गई। आरोपियों के खिलाफ शाहपुर, भौराकलां, बुढ़ाना, कांधला के अलावा  गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार में लूट, हत्या,  डकैती के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें