फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से बात कर जुटाए खनन के सबूत

Mon, 06 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिड़ौली में अवैध रेत खनन के कारण बने गहरे कुंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। यमुना नदी से अवैध रेत खनन की जांच करने आई सीबीआई टीम चौथे दिन भी जांच में जुटी रही। सीबीआई टीम से झिंझाना और कैराना क्षेत्र    के लोगों ने भी मुलाकात कर खनन के बारे में जानकारी दी। सीबीआई के एडिशनल एसपी एनके पाठक, डिप्टी एसपी केपी शर्मा और पीसी वेदपाल सिंह बीते चार दिन से शामली में आए हुए  हैं।
विज्ञापन


यमुना नदी से हो रहे अवैध  रेत खनन के संबंध में हाईकोर्ट  ने सीबीआई को जांच सौंपी थी, जिसके बाद सीबीआई टीम गहनता से  हर पहलू पर जांच करने में जुटी है। तीन दिन तक टीम ने झिंझाना, चौसाना और कैराना क्षेत्र   में यमुना नदी किनारे घूमकर  स्थिति का जायजा लिया था। साथ ही जिला प्रशासन   से टीम ने 2012 से अब तक खनन करने वालों   के खिलाफ मिली शिकायतें और  उन पर हुई कार्रवाई के संबंध में ब्यौरा मांगा था। 

उधर, सीबीआई टीम ने कहा था कि आम जन भी खनन के संबंध में यदि कोई जानकारी दे सकते हैं, तो उनका सहयोग लिया जाएगा। वहीं, थानाभवन स्थित शुगर मिल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। 
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को खनन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा टीम ने झिंझाना थाना पुलिस से भी खनन करने वालों के खिलाफ हुई  कार्रवाई के बारे में जानकारी ली है।

गौरतलब है कि जब तक शामली जिले में सीबीआई टीम नहीं   पहुंची थी, तो रोजाना ही यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा था, मगर सीबीआई टीम के   आते ही एकाएक खनन बंद हो गया। इसके बाद से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें