फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार ऑनर किलिंग में हत्या की धारा बढ़ी

Mon, 04 Mar 2019 11:46 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
MURDER - फोटो : self
विज्ञापन
मोहल्ला खालापार के ऑनर किलिंग मामले में करीब सात माह बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा का इजाफा कर दिया है। इस कांड में भाई ने ही बहन को उसके प्रेम-प्रसंग के शक में जुलाई-18 में गोली मार दी थी, जिसकी अक्तूबर में एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। युवती की मौत के बावजूद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को इत्तला नहीं देते हुए सीधे कोर्ट में उसकी मृत्यु संबंधी रिपोर्ट दाखिल कर दी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अब मामले में हत्या की धाराओं का इजाफा किया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में दरोगा की कोठी निवासी इसरार की बेटी फरीन (20) को नौ जुलाई 2018 को संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल फरीन को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे नाजुक हालत में पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया था। पिता इसरार ने मामले में बेटे शाहरुख पर ही बेटी को गोली मारने के आरोप में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मामले को कातिलाना हमले में दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में प्रेम प्रसंग के शक में फरीन को गोली मारने के आरोपी भाई शाहरुख ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की थी।

पुलिस ने मामले में कातिलाना हमले में ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। बाद में 19 अक्तूबर 2018 को नई दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान फरीन की मौत हो गई थी। फरीन की मौत के बावजूद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी, जिसके चलते पुलिस को फरीन की मौत होने संबंधी भनक तक नहीं लगी। पूछताछ में भी परिजन पुलिस को युवती को उपचाराधीन होने की गफलत में रखे रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार करीब दो माह पूर्व जेल में बंद फरीन के हत्यारोपी भाई शाहरुख ने परिजनों के माध्यम से कोर्ट में फरीन की मृत्यु संबंधी रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस से जवाब तलब किया। इसके बाद ही कहीं जाकर पुलिस को फरीन की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद अब विधिक तौर पर मुकदमे में हत्या की धाराओं का इजाफा कर दिया गया है।

एसआई विनय शर्मा ने बताया कि परिजनों ने फरीन की मौत संबंधी जानकारी पुलिस से छिपाकर रखी। कोर्ट में मृत्यु संबंधी रिपोर्ट दाखिल किए जाने पर मामले की जानकारी मिली, जिस पर अब मुकदमे में हत्या की धाराओं का इजाफा कर दिया गया है। जल्द ही इस संबंध में हत्या की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें