फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मंडी में चोरों ने सराफ की दुकान खंगाली

Tue, 26 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नई मंडी में ज्वैलरी की दुकान में चोरी के बाद लगी व्यापारियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी के चौड़ी गली बाजार में रविवार रात चोरों ने सराफ की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपयों की चांदी और नगदी चोरी कर ली। सूचना पर सीओ मंडी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी सहायता ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


नई मंडी के पटेलनगर निवासी धनप्रकाश जैन की मंडी के चौड़ी गली बाजार में भुल्लन सिंह जैन ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण दुकान नहीं खुली। सोमवार सुबह दुकान खोली तो चोरी का पता चला। दुकान के पीछे पुराना मकान है जो कि बंद पड़ा हुआ है।

इसी मकान के जीने से जाकर चोरों ने दुकान की छत के पास से दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। चोर दुकान में रखी 80 हजार रुपये की नगदी और करीब पांच किलो चांदी चोरी कर ले गए। सूचना पर सीओ मंडी अरुण कुमार और कोतवाल राजीव गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। धनप्रकाश जैने के पुत्र चंद्र जैन की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


बिलासपुर में मिले चांदी के खाली डिब्बे
मंडी के चौड़ी गली में भुल्लन सिंह जैन ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी की घटना में पुलिस चोरों की तलाश में इधर-उधर घूम रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बिलासपुर में सड़क के पास खेतों में जेवर रखने के खाली डिब्बे पड़े हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित को साथ ले जाकर खाली डिब्बे दिखाए। पीड़ित ने डिब्बों को देखकर उन्हें अपनी दुकान के ही होना बताया। पुलिस आसपास के गांवों के संदिग्धों पर भी निगाह दौड़ा रही है। 

बच्चे की मदद दिया गया घटना को अंजाम
नई मंडी के चौड़ी गली के बाजार ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में जितनी जगह से दीवार को तोड़ा गया, उस जगह से बड़ा आदमी अंदर नहीं घुस सकता। शक है कि चोरी में किसी बच्चे की सहायता ली गई है। दीवार के छेद का आकार इतना छोटा है कि उसमें से कोई बच्चा ही दुकान के अंदर घुस सकता है। पुलिस को शक है कि चोर अपने साथ किसी बच्चे को भी लाए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें