फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर घर में लूटपाट 

Sun, 08 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सशस्त्र सीमाबल में जवान के कस्बे में घर पर बदमाशों ने आतंक बरपाया। महिला और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर बेरहमी से पिटाई की और नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कस्बे की नई बस्ती निवासी मोहन कुमार पुत्र फूल सिंह सशस्त्र सीमा बल का जवान है और फिलहाल नेपाल सीमा पर तैनात है। घर पर जवान की पत्नी राधा और दो बच्चे रहते हैं। शुक्रवार रात तीन नकाबपोश बदमाश मोहन के घर में छत से आकर घुस गए।

राधा और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर जान का खौफ दिखाया। इस दौरान गाली-गलौज कर बेरहमी से मारपीट की और उन्हें खामोश होने के लिए मजबूर कर दिया। राधा के  सोने के कुंडल, गले की चेन, पाजेब, 15 हजार रुपये, दो मोबाइल समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट  लिया। मकान का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


बाद में महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर लौट गई। सुबह को पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। घटना को अभी तक ठंडे बस्ते में डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें