फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के भाई को गोलियों से भूना

Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मदीना चौक के पास सरेराह बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। लोगों ने जिला अस्पताल के पास जाम लगाकर हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। अफसरों ने ठोस कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। मृतक का भाई सोनू सक्का हिस्ट्रीशीटर है और इन दिनों जेल में बंद है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र अंतर्गत मदीना चौक के पास महमूदनगर निवासी मुस्तकीम (38) बाइक से जा रहा था। इस दौरान पहले से खड़े एक युवक ने मुस्तकीम को हाथ से रुकने का इशारा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुस्तकीम ने रुककर पहले से खड़े युवक से बातचीत की।
विज्ञापन


इसी दौरान युवक ने मुस्तकीम पर गोलियां बरसा दीं। दो गोली मुस्तकीम को लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई वारदात से लोग सन्न रह गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

आरोपी गोली मारने के बाद पैदल ही भाग निकला। हत्या की सूचना पर पुलिस मौकेे पर पहुंची। लोगों के जमा होने से पहले ही शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। मुस्तकीम की हत्या की सूचना पर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे और जिला अस्पताल के पास जाम लगा दिया।

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस के समझाने पर लोग मांग पूरी होने पर ही जाम खोलने पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार गुप्ता और सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह पहुंचे। केस में ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया। पुलिस का कहना था कि मृतक के भाई सोनू सक्का के खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं।

फिलहाल वह जेल में है। इसी से जुड़े मामले में हत्या को अंजाम दिया गया है। एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि एक आरोपी मौके पर देखा गया है। आरोपी अकेला था या उसके साथ कुछ और भी बदमाश शामिल थे, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

वारदात रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दस मिनट के लिए ठहर गया शहर
मुजफ्फरनगर। हत्या के बाद करीब दस मिनट जिला अस्पताल पर जाम लगाया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में यातायात थम गया। सूचना पर शहर के सभी थानों का फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने दूसरे मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट किया। लोग जाम में फंसे रहे। काफी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ।

तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। मदीना चौक पर हत्या के आरोप में देर रात तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ सिविल लाइंस एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से पड़ोसी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


महमूदनगर निवासी मुकर्रम, जमील और सरताज के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकर्रम और उसका बेटा जमील हत्यारोपी हैं। हत्या की वजह पैसों के लेनदेन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें