फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने पहुंची युवती का कचहरी से अपहरण

Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंची युवती को लड़की पक्ष बाइक पर बैठाकर ले गए। दिनदहाड़े कचहरी परिसर से युवती के अपहरण की सूचना से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद तीनों थानों की फोर्स ने मामले की जानकारी लेकर युवती के घर दबिश दी और उसे सकुशल बरामद कर लिया। बाद में युवती के परिजनों को चेतावनी दी गई। शाम तक दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग शाहपुर क्षेत्र के निवासी युवक से चल रहा है। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर लगता है। इसके चलते युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। दो दिन पूर्व युवती घर से फरार हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। मगर, किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई नहीं की थी। शुक्रवार को युवती प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने के लिए कचहरी परिसर पहुंची थी।

इसी दौरान युवती के परिजन भी कचहरी परिसर पहुंच गए और उसको अधिवक्ता के बस्ते से खींचकर बाइक पर बैठाकर ले गए। उधर, घटना की सूचना प्रेमी पक्ष ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। दिनदहाड़े कचहरी परिसर से युवती के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर तत्काल तीनों थानों की फोर्स कचहरी पहुंची और लड़की पक्ष की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


इसके बाद भारी फोर्स के साथ युवती के गांव में दबिश दी, जहां उसे घर से ही बरामद कर लिया गया। युवती को इस तरह से लाने पर अफसरों ने उसके परिजनों को कार्रवाई की चेतावनी दी और उसे लेकर थाने पहुंच गए। वहां पूछताछ में युवती खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी संग ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने आगे आते हुए उनकी शादी करा देने का प्रस्ताव रखा, जिस पर देर शाम तक युवक-युवती पक्ष के बीच वार्ता चल रही थी। उधर, नई मंडी कोतवाली के इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में के बीच युवक-युवती की शादी को लेकर वार्ता चल रही है।

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती शादी करना चाहते हैं। मगर, नजदीकी रिश्तेदारी होने के चलते युवती पक्ष इससे इंकार कर रहा है। अब दोनों के परिजनों के बीच उनकी शादी कराने को लेकर वार्ता चल रही है - ओमवीर सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें