फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे

Sun, 17 Jun 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में रंगदारी नहीं देने पर ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग कर भाग रहे 25 हजार के इनामी अनिल गुर्जर व उसके साथी ज्ञान सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अनिल के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही विजय मावी को भी बदमाशों की गोली लगी है। 
विज्ञापन


 अनिल थाना दौराला (मेरठ) के गांव मामूरी और ज्ञान सिंह गांव नगली साधारण का रहने वाला है। रंगदारी नहीं देने पर अनिल ने वर्ष 2009 में ट्रांसपोर्टर देवेंद्र  शर्मा के भाई सतीश की भी हत्या कर दी थी। अब उसने देवेंद्र से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रविवार सुबह दोनों बदमाश बाइक से ट्रांसपोर्टर देवेंद्र शर्मा की हत्या के इरादे  से दयालपुरम स्थित उनके मकान पर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाया।

वह बाहर नहीं आए तो बदमाशों ने मकान पर फायरिंग कर दी। भाग रहे बदमाशों की सफेदा बाइपास पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अनिल पर मवाना, फलावदा, दौराला और खतौली थाने में हत्या, लूट व रंगदारी 33 और ज्ञान सिंह पर खतौली थाने में तीन मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल और सिपाही को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें