फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों के सौदागर गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नकली नोटों के सौदागरों की जानकारी देते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे समय से नकली नोट बनाकर देहात क्षेत्र व छोटे दुकानदारों के बीच खपा रहे गिरोह के मुखिया समेत पांच सदस्यों को क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1.63 लाख के नकली नोट और प्रिंटर भी बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के नेतृत्व में एटूजेड चौराहे के पास से सूचना के आधार पर बोलेरो व बाइक सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से प्रिंटर व दो हजार व पांच-पांच सौ के 1.63 लाख की नकली करेंसी के साथ ही एक पेपर कटर, एक स्केल फाइबर, की-बोर्ड, डाटा केबल, सादे पेपर का आधा पैकेट, डिस्कवर बाइक व बोलेरो बरामद की गई है।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में देवबंद के गांव नियामतपुर निवासी सोमपाल, गांव बंदरजूड़ा निवासी अंकुर, गांव घड़ौली निवासी ब्रजभूषण त्यागी, पुरकाजी के गांव कम्हेड़ा निवासी जहीर हसन और भोपा के गांव बेलड़ा निवासी इंतजार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया नियामतपुर निवासी सोमपाल गिरोह का मुखिया है, जो लंबे समय से अपने गांव में ही प्रिंटर पर नकली नोट बनाकर उन्हें गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से सप्लाई करता है।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य नकली नोटों को अधिकांशत: देेहात क्षेत्रों के साथ ही पैंठ, छोटे दुकानदार और गांव-देहात के पेट्रोल पंपों पर रात के समय चलाकर रफूचक्कर हो जाते थे। उक्त आरोपी अब गांव पचैंडा कलां में भी नकली नोट छापने का काम शुरू करने के प्रयास में थे, जिसके लिए वे प्रिंटर लेकर आए थे, लेकिन ठिकाने पर पहुंचने से पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने नकली नोटों के सौदागरों को दबोचने वाली टीम का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें