फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों का फर्जी मुठभेड़ का आरोप

Tue, 16 Oct 2018 12:21 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली। पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ कर गोली मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया।  रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाश अलकनंदा गंगनहर पुल के पास से बाइक सवार मोहल्ला जैननगर निवासी अबरार से हजारों रुपयों की नगदी व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना पर बुढ़ाना रोड पर बिजलीघर के सामने जंगल में जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के मोहल्ला तारापुरी निवासी रफीक को पकड़ लिया था। बदमाश के पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ में सिपाही विजय कुमार भी घायल हो गया था। सोमवार की सुबह मेरठ से रफीक के परिवार से महिलाएं और मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे।

परिजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ कर रफीक को गोली मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने रफीक को फर्जी मुठभेड़ करके गोली मारी है। परिजन कह रहे थे कि रफीक बदमाश नहीं है। हंगामा करने पर पुलिस ने महिलाओं को कोतवाली से खदेड़ दिया।  इसके बाद परिवार के लोग एकत्र होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इन लोगों ने अस्पताल में भी हंगामा खड़ा कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया बदमाश रफीक अपने साथी बदमाश के साथ लूट करके भाग रहा था। पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। इस बदमाश पर मेरठ व खतौली थाने में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश और भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें