फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवूध ने ही प्रेमी से कराई थी सास की हत्या, एटूजेड के राधारानी हत्याकांड का खुलासा

Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए महिला के हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एटूजेड कालोनी में हुए राधारानी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू और हत्यारोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पुत्रवधू भावना ने ही पूरा षड्यंत्र रच कर अपने प्रेमी शातिर मोहित से सास की हत्या कराई है।
विज्ञापन


एससपी क्राइम बाआर चौरसिया ने नई मंडी कोतवाली में पत्रकारों को हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि नई मंडी की पॉश कालोनी एटूजेड निवासी राधारानी (54) पत्नी स्वर्गीय ओमकुमार सिंघल की गत 11 नवंबर की शाम बाइक सवारों ने उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी,

जब कि रोजाना की भांति अवध विहार से दूध लेकर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। उसके बेटे आशीष सिंघल ने अपनी पत्नी गांधी नगर निवासी भावना, ससुर और साले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और नईमंडी पुलिस लगाया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस ने राधारानी की पुत्रवधू भावना के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया, तो पता चला कि भावना की का प्रेस प्रसंग मोहित पुत्र अंग्रेज निवासी भटौडा के साथ चल रहा है। पुलिस ने भावना और मोहित की मां राकेश को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में में भावना ने बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पहले आशीष सिंघल से हुई थी। तीन वर्ष से उसकी आशीष से अनबन चल रही थी, अब वह उससे तलाक लेना चाहती है, जो कोर्ट में लंबित है। गर उसकी सास राधारानी उसका तथा आशीष का फैसला नहीं होने दे रही थी। 

इसी दौरान उसकी मोहित से मुलाकात हो गई और उसने झगड़े को निपटाने व उससे शादी करने की बात रखी थी, जिस पर उसने हां कर दी थी। एसपी ने बताया कि भावना ने 11 नवंबर को मोहित, मोहित के पिता अंग्रेज व उसकी माता राकेश तथा उसके दोस्त मनीष पुत्र मनोज निवासी जड़ौदा के साथ राधा रानी की हत्या की योजना बनाई। मोहित और मनीष ने उसी शाम मौका देखकर राधा रानी की गोली मार कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि बाकी हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

हत्यारोपी मोहित ने कोर्ट में किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि राधारानी के मुख्य हत्यारोपी मोहित ने शनिवार को सहारनपुर की कोर्ट में पुराने एक मुकदमे में जमानत तुड़वा कर सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके खिलाफ बी-वारंट दाखिल किया जाएगा तथा कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उसे रिमांड पर लेकर हत्याकांड के बारे में पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए जाएंगे।

शातिर है मोहित और मनीष
इंस्पेक्टर नई मंडी ने बताया कि मोहित और मनीष दोनों शातिर अपराधी है। मोहित के खिलाफ जनपद के अलावा मेरठ, सहारनपुर के थानों में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर के 14 मुकदमे और मनीष के खिलाफ भी उक्त संगीन धाराओं में उक्त जिलों में 11 मुकदमे दर्ज मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें