फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरी का प्रयास

Fri, 11 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के शाहबुदीनपुर रोड पर रात में चोरों ने घर के भीतर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। जाग हो जाने पर गृहस्वामी ने  विरोध किया तो उसके पुत्र के साथ  मारपीट कर उसे घायल कर दिया। एक आरोपी को मौके से ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।  पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित मोहसिन ने बताया कि बुधवार रात उसके घर में चोर घुस आए। चोरों ने इस दौरान एक सिलेंडर, सिलाई मशीन, ढाई हजार रुपये नगद चोरी कर लिए, इसी बीच जाग हो जाने पर घर के लोग उठ गए। परिजनों ने एक चोर बिल्ला को दबोच लिया।

उसे छुड़ाने के लिए चोरों ने मोहसिन के पुत्र नाजिम के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बिल्ला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है और दो चोर मौके से फरार  हो गए थे। 
विज्ञापन


स्कूटर और अन्य सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के प्रेमपुरी निवासी असगर हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उसके एक्टिवा स्कूटर, आईफोन, मोबाइल फोन, इन्वर्टर और बैटरा चोरी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें