फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी बंदी की इलाज के दौरान मौत

Sat, 30 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल का लोगो। - फोटो : jail
विज्ञापन
बीमारी में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचाराधीन बंदी की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। वह बलात्कार के आरोप में करीब तीन साल से जिला कारागार में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

  मेरठ के सदर बाजार निवासी गोपाल पुत्र चेतराम (49) को वर्ष 2013 में 14 फरवरी को जिला कारागार लाया गया था। बताया गया है कि वह शुगर से पीड़ित था। कुछ समय पहले उसके पैर में चोट लग गई। जिसमें सेप्टिक हो गया था। जेल के चिकित्सालय में उसका उपचार किया जा रहा था। हालत बिगडने पर 26 अप्रैल को जिला अस्पताल लाया गया।   27 अप्रैल तक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। 28 की रात फिर उसकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार तड़के गोपाल की मौत हो गई। बंदीरक्षकों की सूचना पर जेल अफसरों ने गोपाल के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
  इस पर मेरठ से उसके परिजन पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि इससे पहले भी बीमारी के कारण कई बंदियों की मौत हो चुकी हैं। इससे जेल में चिकित्सा सुविधा पर सवाल उठाए जा चुके हैं। पिछले दिनों जेल चिकित्सालय के डॉक्टर के खिलाफ बंदियों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें