फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में हंगामा, ग्राहकों में मारपीट 

Mon, 14 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एक बैंक में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भूड़ के पीएनबी में महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं ग्राहकों के बीच मारपीट होने से बैंक में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। बैंकों में 500 और 1000 के नोट बदलने को लेकर नगर के बैंकों में आपाधापी मची हुई है।
विज्ञापन


चौथे दिन भी बैंकों में नोट जमा करने और बदलने को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़भाड़ लगी रही। रविवार सुबह दस बजे बैंक खुलने से पहले ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। जानसठ रोड भूड़ के पीएनबी शाखा पर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इस दौरान नोट बदलने के पहुंची महिला के साथ लाइन में लगे युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर हंगामा कर दिया और जमकर मारपीट हुई। जिससे बैंक में अफरातफरी मच गई। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। शाम के समय दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर हिरासत में लिए गए युवकों को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने पर पीएनबी शाखा पर हंगामा 
जीटी रोड स्थित बैंक में नोट जमा करने और बदलने को लेकर आपाधापी मची रही। ग्राहकों ने अत्यधिक भीड़ होने पर हंगामा कर दिया। जिस कारण बैंकों में दिनभर मारामारी मची रही। पुलिस से भी व्यवस्था नहीं बन सकी। 500-1000 रुपये का नोट बंद करने के बाद से बैंकों में भारी भीड़ चल रही है। रविवार को चौथे दिन भी बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़भाड़ रही। दिनभर नोट जमा करने और बदलने को लेकर आपाधापी मची रही। बीमार ग्राहक तक बैंक में आने को मजबूर हो गए हैं।

जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुबह दस बजे से ही ग्राहकों की भी लगनी शुरू हो गई थी। बैंक में मची आपाधापी पर आक्रोशित ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया और शाखा के सामने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और लाइन लगवाई। वहीं, शाखा में भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने गांव शेखपुरा निवासी शकील पुत्र मजीद की जेब से चार हजार रुपये निकल लिए। 

उधर, नई करेंसी का दो हजार का नोट भी लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। बाजार में दो हजार का नोट कोई दुकानदार लेने को तैयार नहीं है। दुकानदार छुट्टे पैसे न होने का रोना रोकर सामान देने से मना कर रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैंकों पर दिनभर होते रहे हंगामे, दौड़ती रही पुलिस
नोटबंदी के चलते प्रतिबंधित नोट जमा कराने और नए नोट लेने के लिए लगातार चौथे दिन लोगों की भारी भीड़ बैंकों और एटीएम पर सुबह से ही उमड़ऩे लगी। लंबी कतारों में अपनी बारी के इंतजार में जूझते रहे। अधिकतर बैंकों के बाहर दिनभर हंगामे होते रहे। इसके चलते पुलिस को बार-बार इधर-उधर दौड़ना पड़ा।

रविवार को भी बैंक खुलने और सोमवार को गंगा स्नान के कारण अवकाश होने के कारण बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक शाखाओं और एटीएम के बाहर जुटे ग्राहकों में पहले बारी लेने की होड़ में दिनभर हंगामे होते रहे। कतार तोड़कर आगे निकलने वाले और हंगामा करने पर पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

उधर, शामली बस अड्डे पर स्थित पीएनबी पर रकम बदलने गए अबरार त्यागी की जेब पर जेबकतरे ने हाथ साफ कर दिया। वह उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये और मोबाइल लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने हंगामा काटा तो पुलिस ने उसे धमकाकर शांत कर दिया। 

रेलवे रोड स्थित एसबीआई शाखा में घंटों खड़े रहने के बाद भी नंबर नहीं आने पर एक युवक सरकार को अपशब्द कहने लगा तो लोग बिफर पड़े। कतार में खड़े लोगों ने आरोपी को बाहर कर दिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। विकास भवन, नई मंडी, रूड़की रोड आदि जगहों पर भी भीड़ के चलते कई बार हंगामे की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें