फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: मुजफ्फरनगर के प्रॉपर्टी डीलर गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ रिश्तेदार

Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मूल रूप से मुजफ्फनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दवाला के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी रिश्तेदार सीटीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के जमालपुर कलां में घर में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी रिश्तेदार फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में तमंचा ले जाते हुए कैद हुआ है। पुलिस ने घटना में आरोपी का साथ देने वाले दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां की जेबी कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ बबलू (50) मूल रूप से मुजफ्फनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दवाला के रहने वाले थे। बबलू हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके पुत्र प्रशांत ने बताया कि रविवार की रात को उनकी माता राजबाला और प्रशांत एक कमरे में सोए हुए थे, जबकि बराबर वाले कमरे में उनका भाई निशांत सोया हुआ था। वहीं तीसरे कमरे में पिता रविंद्र उर्फ बबलू सोए हुए थे। 

प्रशांत ने बताया कि रात सवा दो बजे अचानक से हुई तेज आवाज के बाद उनकी मां राजबाला कमरे से बाहर निकलीं तो मुख्य गेट का दरवाजा खुला था। इसके बाद उन्होंने गेट बंद किया और वापस कमरे में आने लगीं तो उन्होंने बबलू के कमरे के पास खून के छींटे पड़े देखे। इसके बाद राजबाला ने कमरा खोलकर देखा तो बबलू के माथे पर गोली लगी थी और वह खून से लथपथ पड़े थे। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद राजबाला की चीख निकल गई। इसके चलते दूसरे कमरे में सोया बेटा निशांत बाहर आया और इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो बबलू का रिश्तेदार तमंचा लेकर घर की ओर जाता दिख रहा है। वहीं कुछ देर बाद ही आरोपी घटना करने के बाद वापस आता हुआ भी नजर आ रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हाईवे से निकलकर फरार हो गया। मृतक के परिजनों की ओर से अभी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन


दो व्यक्ति पुलिस हिरासत में 
बबलू के परिजनों ने रिश्तेदार और उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी का साथ देने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

रविवार रात हुआ था विवाद 
मृतक बबलू के परिजनों ने बताया कि बीती रात को बबलू और रिश्तेदार के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस को माफीनामा भी लिखकर दिया गया था। बताया जा रहा है कि उसके बाद आरोपी रात ढाई बजे घर में पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें