फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो गुट भिड़े, जमकर हुआ पथराव

Sun, 08 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
वारदात - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बाग-ए-बाहु थाना के अंतर्गत पुलिस स्टेशन के सामने शनिवार की देर रात को दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से तेजधार हथियार चले और बाद में जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन


इस पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली शिकायतों के आधार पर काउंटर पर्चा लगा दिया है। पुलिस स्टेशन में भी दोनों गुटों के बीच कहासुनी होती रही है। विवाद जमीन को लेकर हुआ है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस स्टेशन के सामने जमीन है, जिस पर विवाद है। शनिवार को किसी बात को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए। कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत किया। इसी दौरान दोनों ओर के लोग इकट्ठा हो गए। सभी को थाने लाया गया और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें