खतौली। मुजफ्फरनगर का रहने वाला युवक दस दिन पूर्व उधार के दो लाख रुपये अपने परिचित से लेने आया था जो खतौली से लापता हो गया। उसके मोबाइल की लोकेशन मवाना क्षेत्र में निकली थी। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने परिचित को हिरासत में लेकर लापता युवक को तलाश करने को खतौली में कई स्थानों पर छापेमारी की। परिजनों ने अपहरण कर अनहोनी की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना निवासी कलीम उर्फ भूरा पुत्र जमील अपनी मोसेरे भाई अफजाल के फर्नीचर के शोरूम पर काम करता है। परिजनों ने बताया कि कलीम 28 जुलाई को बाइक से खतौली के मोहल्ला सराफान में रहने वाले परिचित से उधार के दो लाख रुपये लेने के लिए आया था। जिस दिन कलीम खतौली आया था, उसी दिन परिजनों की फोन पर उससे बातचीत भी हुई थी।
उस दिन कलीम ने परिजनों को बताया था कि उसके परिचित ने उधार के दिए रुपये देने के लिए उसको खतौली बुलाया है। जो आज तक अपने घर वापस नहीं
लौट सका है। उस दिन के बाद से कलीम का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।
परिजनों ने खतौली में उसके परिचित से भी पूछताछ की, लेकिन उसने कलीम के बारे में कुछ नहीं बताया। कलीम के मोबाइल की लोकेशन मवाना की निकली है।