फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने पर संघर्ष, पथराव-फायरिंग 

Fri, 24 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खालापार में पथराव, फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के खालापार में कूड़ा डालने को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग में एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दक्षिणी खालापार में कूड़ा डालने को लेकर रिजवान और अखलाक पक्ष के लोगों में कहासुनी हुई और बाद में मारपीट, पथराव हो गया। दोनों पक्षों के काफी लोगों के आमने-सामने आ जाने से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। लोगों में भगदड़ मच गई इस दौरान गोली लगने से रिजवान का पुत्र अहबर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह और शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को मौके से खदेड़ा। 

पुलिस ने घायल अहबर को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रिजवान पुत्र अमीर खान की तहरीर पर कमर, बदर पुत्रगण अखलाक, जफर, शाहवेज, छोटा, सादान, पप्पू, सुएब, जुबेर और एक अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


दो आरोपियों के घर मिली तमंचा फैक्ट्री
शहर कोतवाली के खालापार में बुधवार रात कूड़ा डालने को लेकर हुए संघर्ष में नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। खालापार चौकी प्रभारी आदेश त्यागी ने मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो आरोपियों कमर और शादान के मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान मकान के अंदर अवैध हथियार बनाए जाने की फैैक्ट्री को देखकर पुलिस दंग रह गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां गिराइंडर मशीन, आरी, ब्लेड, ड्रिल मशीन आदि तमंचे बनाने का सामान मिला। पुलिस को वहां से चार तमंचे 12 बोर, एक देसी रिवाल्वर .32 बोर, आठ कारतूस और काफी अधबने हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें