फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में सांप्रदायिक संघर्ष, मकान के बाहर बंधे बछड़े को लेकर हुआ बवाल, पथराव 

Wed, 11 Oct 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर में मकान के बाहर बंधे बछड़े को चोरी करने के प्रयास के आरोप को लेकर मीरापुर ें सांप्रदायिक संघर्ष हो गया। कैंटर चालक और बछड़े मालिक के बीच हुई मारपीट के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने मकान पर पथराव कर दिया, जिसमें पिता-पुत्री घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ। कैंटर और एक बाइक में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। सांप्रदायिक तनाव के चलते कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी को मौके बुला लिया गया। देर रात एक पक्ष की ओर से राजबाला ने मुकदमा दर्ज कराया।  
विज्ञापन


बवाल की यह घटना मीरापुर कसबे के मोहल्ला पड़ाव चौक में मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे हुई। पड़ाव चौक निवासी पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के मकान के बाहर उसका बछड़ा बंधा था। इसी दौरान मौहल्ला मुश्तर्क का रहने वाला चालक यूसुफ पुत्र अजीज कैंटर में भैंस लेकर धर्मस्थल की ओर से आया। आरोप है कि चालक ने पुष्पेंद्र के मकान के बाहर कैंटर रोका। उसके बछड़े को कैंटर में लादने का प्रयास किया। इसे मकान की छत पर खड़े पुष्पेंद्र ने देख लिया।

वह फौरन नीचे आया और इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। चालक अपना कैंटर वहीं छोड़कर मुश्तर्क मोहल्ले में चला गया। आरोप है कि कुछ ही समय बाद वह 30-40 समर्थकों को अपने साथ लेकर आया। इन लोगों ने पुष्पेंद्र शर्मा के मकान पर पथराव कर दिया। ं पुष्पेंद्र और उसकी बेटी चंचल घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से पथराव होने से वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पथराव में कैंटर और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आने से सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार दिलाया गया। इसी दौरान हमलावर भाग खड़े हुए। दूसरे पक्ष से भी अब्दुल नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप भी आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मौहल्ला मुश्तर्क में दबिश देकर आरोपी कैंटर चालक समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। एहतियातन घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें