फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना के घर तोड़फोड़ की अफवाह से बखेड़ा 

Thu, 12 Jul 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खालापार में मौलाना के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खालापार में मौलाना के घर पुलिस की दबिश और बदसलूकी की अफवाह से क्षेत्र से अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मामला उत्तराखंड पुलिस के मौलाना के घर पहुंचकर पूर्व मालिक के नाम जारी नोटिस तामील कराने का पाया गया, जिसके बाद लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के श्यामपुर थाने के एसआई विजय सैलानी बुधवार दोपहर शहर कोतवाली पहुंचे और खालापार निवासी आस मौहम्मद के चोरी के आरोप में अपने यहां से वांछित होने पर उसे नोटिस तामील कराने की मांग की।

इसके बाद उत्तराखंड पुलिस टीम वार्ड सभासद को साथ लेकर आरोपी आस मौहम्मद के घर पहुंची, लेकिन वहां आरोपी द्वारा अपना मकान शाही इमाम मौलाना जाकिर कासमी को बेच दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर उत्तराखंड पुलिस मौलाना जाकिर के घर पहुंचकर परिजनों को नोटिस देकर बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


उधर, शाम के समय मौलाना जाकिर घर लौटे तो कुछ लोगों ने उन्हें पुलिस के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा दिया। 

यह सुन मौलाना जाकिर ने बिना इसकी पुष्टि किए लोगों को घटना के बारे में जानकारी दे दी, जिसके चलते भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और पुलिस पर बदसलूकी की अफवाह की पुष्टि किए बिना ही हंगामा करने लगी।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौलाना जाकिर के साथ ही वार्ड सभासद व अन्य गणमान्य लोगों को लेकर वार्ता की। इसके बाद पुलिस ने मौलाना व भीड़ को वास्तुस्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद भीड़ बामुश्किल शांत हुई। मामले को लेकर देर रात तक क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें