फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के भय से प्रेमी ने फांसी लगाई

Fri, 04 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शाहपुर। जम्मू-कश्मीर से युवती संग फरार होने के बाद तावली पहुंचे युवक ने पुलिस के पहुंचने का अंदेशा होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती को महिला पुलिस की कस्टडी में रखा गया है।
विज्ञापन


जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारन थाने के गांव मुश्कीपुर  निवासी शहजाद पुत्र कालू जम्मू कश्मीर राज्य के राजौरी में कपड़े की फेरी का काम करता है। थाना प्रभारी एपी गौतम ने बताया शहजाद जम्मू में ही रह रहे गांव भड़ल निवासी फरमान कुरैशी की दुकान से कपड़ा लेकर बेचा करता था।

फरमान के भाई भी जम्मू में कपड़े का कारोबार करते हैं। इन दिनों फरमान घर पर आया हुआ था। फरमान के भाई सोनू ने बताया कि 31 अगस्त को उक्त शहजाद जम्मू से प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे समुदाय की एक युवती को भगा ले गया।
विज्ञापन


युवती के परिजनों द्वारा जम्मू में उक्त शहजाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाद फरमान के भाइयों को युवती की बरामदगी के लिए हिरासत में ले लिया है। फरमान ने पता करने के बाद जम्मू पुलिस को तावली में होने की सूचना दी। जम्मू पुलिस तावली के लिए रवाना हो गई। तावली में रिश्तेदार एजाज के पास मौजूद प्रेमी युगल को इसकी भनक लग गई।

शहजाद ने आराम करने के बहाने अंदर जाकर कमरा बंद कर लिया और रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। एजाज ने देखकर पुलिस बुलाई। पुलिस ने युवती को महिला थाना भिजवा दिया है। युवती दूसरे समुदाय से होने के कारण घटनास्थल के पास पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक के परिजनों को इत्तला कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें