फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा की बरामदगी के लिए सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज

Sat, 05 Aug 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शिव चौक पर धरने पर बैठे ब्राह्मण समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्णापुरी से अपहृत छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने सड़कों पर उतर कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। शिवचौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। पौन घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के समझाने पर जाम खोला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित भोलानाथ मिश्रा की बेटी इंटर की छात्रा है। वह 29 जुलाई को घर से स्कूटी लेकर लद्दावाला में अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, मगर लौटकर नहीं आई। उसी रात पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से अज्ञात में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। उसी रोज से पीड़ित परिवार छात्रा की बरामदगी को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों को हिरासत में ले रखा है, जबकि कई से पूछताछ की जा चुकी है। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोग छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। शिवचौक पहुंचकर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसी अधिकारी के न आने पर दोपहर दो बजे धरने से उठकर शिव चौक पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रा को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान शिवसेना नेता भी पहुंच गए। ज्ञापन देकर जल्द छात्रा की बरामदगी नहीं होने पर एसएसपी आवास पर बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान गोपाल कृष्ण शास्त्री, रामानुज दूबे, पंकज शुक्ला, रवि भारद्वाज, ब्रजलाल शर्मा, पंडित विष्णु शर्मा, विकास मिश्रा, ब्रजबिहारी अत्री, पंडित आनंद के अलावा मनोज सैनी, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। 

दिनभर ड्रामा, शाम को गाजियाबाद से बरामद 
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि देर शाम गाजियाबाद से अपहृत छात्रा बरामद हो गई है। पुलिस की टीम छात्रा को लेकर शहर आ रही है। इस संबंध में दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें