फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में पड़ी मिली युवक की लाश

Fri, 08 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की लाश को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना में मोदीनगर से छछरौली गांव में रिश्तेदारी में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव शुक्रताल के गंगा घाट दुर्गा धाम रोड पर पानी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रताल में बृहस्पतिवार सुबह पशु चराने वाले ग्वालों ने गंगा घाट से दुर्गा धाम की ओर गंगा बांध मार्ग के नीचे पानी में शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान सुशील शर्मा को दी गई। प्रधान की सूचना पर शुक्रताल चौकी इंचार्ज विजयपाल अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पैरों की उंगलियों पर घिसटने के निशान थे। कान भी जख्मी था, जिससे खून रिस रहा था। उसकी जेब से मिले कागजों पर लिखे फोन नंबरों पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसकी पहचान हुई। 
विज्ञापन


भोपा थानाध्यक्ष पीतम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोदीनगर थाना क्षेत्र के सीकरी खुर्द के मजरे निजामपुर निवासी गौरव पुत्र गुलवीर के रूप में हुई है। उसकी रिश्तेदारी भोपा थाने के गांव छछरौली में सुभाष पुत्र बाबूराम के यहां है। परिजनों ने बताया कि वह दो दिन पहले छछरौली आया था। एसओ ने बताया कि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें