फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का थाने में हंगामा, पुलिस से नोंकझोक 

Wed, 26 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में रेत निकाले हुए पुलिस द्वारा किसानों को पकडने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोक हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को नहीं छोड़ा गया तो, आंदोलन किया जाएगा। देर रात तक थाने में हंगामा जारी रहा था।
विज्ञापन


गांव सठेड़ी गंगनहर पर मंगलवार को कुछ किसान अपने मकान में निर्माण कार्य कराने के लिए भैंसा बुग्गी लेकर रेत निकाल रहे थे। रेत खनन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर किसानों को पकड़ लिया और उनकी भैंसा बुग्गी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने कुछ किसानों को तो छोड़ दिया था। लेकिन कुछ किसानों को नहीं छोड़ा था। जिसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फेल गया था।

मंगलवार की रात करीब 8 बजे कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने में पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने किसानों को छुड़ाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक तक हो गई थी। देर रात तक थाने में हंगामा जारी था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देेते हुए कहा अगर किसानों को नहीं छोड़ा गया तो, बुधवार आज थाने में हंगामा व प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें