फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बताकर की थी शादी, तीन पर मुकदमा     

Sat, 04 Mar 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारात - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
शाहपुर के गांव गोयला की युवती से बैंक का अधिकारी बताकर शादी करने वाले युवक के परिजनों के विरुद्ध युवती के भाई ने धोखाधड़ी कर शादी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने रिश्ता कराने वाले बिचौलिए को हिरासत में ले लिया है। उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला की युवती की शादी तीन माह पूर्व जिला बागपत के गांव निनौना निवासी युवक के साथ हुई थी। रिश्ते के समय युवक को परिजनों और रिश्ते के बिचौलिये ने पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी होने की बात बताई थी, जिसके आधार पर रिश्ता तय कर गत 18 दिसम्बर 2016 को शादी कर दी गई थी। युवक के बैंक में अधिकारी होने के कारण शादी में लाखों रुपया खर्च किया गया था। शादी के अगले ही दिन हकीकत सामने आ गई।

जब लड़की के परिजनों को पता चला कि युवक बेरोजगार है। उन्होंने अगले ही दिन अपनी लड़की और दूल्हे को मिलाने के लिए बुलवा लिया। जब दूल्हा लड़की को मिलाने गांव गोयला आया तो पूछताछ में उसने सच्चाई स्वीकार करते हुए हकीकत बता दी। जिस पर लड़की के परिजनों ने दूल्हे उसके पिता और अन्य लोगों को बंधक बना लिया था। गांव गोयला में दो दिनों तक दूल्हा और परिजन बंधक रहे थे। इस बीच गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ दूल्हे पक्ष की ओर से आए लोगों की दो दिनों तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन


गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायत में शादी में हुए खर्च के रूप में 16 लाख रुपये एक माह बाद देने के वायदे पर बंधक बनाए गए दूल्हा पक्ष के लोगों को छोड़ दिया गया था। पंचायत में हुए फैसले को लड़के के पिता द्वारा पूरा न करने पर लड़की के भाई की तहरीर पर रिश्ते के बिचौलिए जयप्रकाश, पति विवेक और ससुर संसपाल के विरुद्ध धोखाधड़ी कर शादी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह मुकदमा दर्ज कर रिश्ते के बिचौलिए जिला बागपत के खेड़ा हटाना गांव निवासी विजयपाल पुत्र सुरेश को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें