फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पुलिस कार्यालय से युवती को खींचने की कोशिश

Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर सुरक्षा मांगने पहुंचा प्रेमी युगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के बाद घर से भागकर निकाह करने वाली युवती को उसके परिजनों ने सोमवार सुबह पुलिस ऑफिस से खींचकर ले जाने का प्रयास किया। युवती प्रेमी के साथ परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची थी, जिसने एसएसपी के दफ्तर में घुसकर किसी तरह जान बचाई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युगल के साथ बदसलूकी करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में प्रेमी युगल पुलिस ऑफिस के पीछे से निकलकर चला गया।
विज्ञापन


खतौली की नई आबादी निवासी आसमां पुत्री नसीम का प्रेम प्रसंग काफी समय से शहर के मोहल्ला किदवईनगर निवासी खुद से करीब 14 साल छोटे आरिफ पुत्र भूरा के साथ चल रहा था। विगत पांच फरवरी को प्रेमी युगल ने घर से फरार होकर निकाह कर लिया था, जिसके बाद से ही युवती के परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमी युगल पुलिस ऑफिस पर परिजनों से जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा था, जिसकी भनक किसी तरह आसमां के परिजनों को लग गई और वे भी पुलिस ऑफिस जा धमके।

आरोप है कि परिजनों ने आसमां को वहीं से जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया, जिस पर प्रेमी युगल किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर एसएसपी के दफ्तर में घुस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर पुलिस ऑफिस पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। बाद में पकड़े गए युवक को सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, हंगामे के बीच भयभीत प्रेमी युगल एसएसपी दफ्तर में परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाने संबंधी प्रार्थनापत्र देकर पुलिस ऑफिस के पीछे स्थित गली से निकलकर वहां से भाग निकला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें