फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों पर हमला, छह घायल

Mon, 27 Nov 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव रसूलपुर गढ़ी में बरात पर हमले के दौरान घायल हुआ व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरापुर के गांव रसूलपुर गढ़ी में आई बरात में नाचते बरातियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर संघर्ष हो गया। देखते ही देखते जश्न के माहौल में खलल पड़ गया। गांव के कुछ युवकों ने बरातियों पर जानलेवा हमला कर दिया। संघर्ष के दौरान युवकों ने पथराव और कांच की बोतलें फेंकी। इस हमले में छह बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव और कांच की बोतलों के हमले में 30 अन्य बरातियों को मामूली चोटें आईं है। पथराव होने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवकों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मीरापुर के गांव रसूलपुर गढ़ी निवासी मकसूद की भांजी का सोमवार को निकाह था। बरात थाना छपार के गांव खामपुर से आई थी। दोपहर करीब दो बजे बराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने बरात में नाचते युवकों से छेड़छाड़ की। बरातियों के विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने बरात पर हमला बोल दिया। इस हमले में पथराव, कांच की बोलतें व लाठी डंडों का खुलकर प्रयोग हुआ। बोतलें लगने से मन्नू पुत्र नसीर, आमिर पुत्र आबिद, कसाब पुत्र मुरसलीम, रईस पुत्र सज्जाद व मकसूद आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में करीब 30 बरातियों को गुम चोटें आई है। हमले के कारण मौके पर आपाधापी मच गई। भारी हंगामे के दौरान एक बराती ने डायल 100 को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जानसठ सीएचसी में उपचार दिलाया। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। शाम तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। झगडे़ के बाद पुलिस की मौजूदगी में युवती का निकाह संपन्न हुआ। पुलिस ने कहा कि इस मामले की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें