फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइमर बम प्रकरण: ATS देवबंद ने लगाई चार्जशीट, जल्द कोर्ट में किया जाएगा दाखिल, देश में खूब वायरल हुआ था मामला

Tue, 14 May 2024 08:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पूरे देश में चर्चाओं में रहे टाइमर बोतल बम प्रकरण में देवबंद एटीएस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। जल्द ही चार्जशीट को अदालत में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
टाइमर बोतल बम प्रकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चर्चाओं में रहे मुजफ्फरनगर में टाइमर बम बरामद होने के मामले में शासन के आदेश पर जांच पड़ताल कर देवबंद एटीएस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है, जिसे जल्द कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में 16 फरवरी को एसटीएफ की मेरठ टीम ने शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी जावेद पुत्र जरीफ को काली नदी पुल के पास से चार टाइमर बोतल बम के साथ गिरफ्तार किया था। 

पूछताछ में उसने टीम को बताया था कि उसने यह बम जनपद शामली के गांव बंतीखेड़ा की मूल निवासी तंत्र विद्या का काम करने वाली इमराना पत्नी आजाद के कहने पर बनाए थे। इमराना वर्तमान में शहर की प्रेमपुरी में परिवार सहित रहती है। उसने एडवांस में दस हजार रुपये दिए थे। बाकी के 40 हजार रुपये बाद में देना तय किया था।

एसटीएफ ने इमराना को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। दोनों से एनआईए व आईबी की टीम ने भी आकर शहर कोतवाली में तीन दिन तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया था।

शहर कोतवाली पुलिस ने जावेद को रिमांड पर भी लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पुलिस जावेद व इमराना से कुछ भी महत्वपूर्ण जानकारी नहीं प्राप्त कर सकी थी। इस मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस कर रही थी। अप्रैल माह में शासन ने इस मामले की जांच एटीएस देवबंद को सौंप दी गई थी। एटीएस ने चार्जशीट लगा दी है।

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान
विज्ञापन

सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि एटीएस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। जिसे जल्द कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें