फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकित कर कारोबारियों से लूटपाट

Mon, 08 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली । कपड़ा कारोबारियों से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचों से आतंकित करते हुए हजारों रुपये लूटकर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर एक कारोबारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाए सीमा विवाद में उलझ गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला गीतापुर भूड़ निवासी वेदप्रकाश पुत्र बुद्धसिंह व मनीष पुत्र ओमवीर दोनों एक साथ गांव-गांव जाकर कपड़ा बेचने का कारोबार करते हैं। रविवार को दोनों कारोबारी विक्की पर कपड़ा लादकर गांव नावला में बेचने के लिए गए थे। दिन के करीब ढाई बजे दोनों कपड़ा बेचकर घर लौट रहे थे। 

नावला-खतौली मार्ग पर अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने विक्की के सामने अपनी बाइक अड़ा कर रोक लिया। विक्की के रोकते ही बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए वेदप्रकाश से 2500 रुपये और मोबाइल तथा मनीष से 3360 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर मनीष को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बदमाश लूटपाट करने के बाद गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना से कारोबारी काफी सहम गए। पीड़ित सीधे खतौली कोतवाली में पहुंचे। पुलिस पीड़ितों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका। मंसूरपुर व खतौली पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। पुलिस ने कहा कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें