फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच, छपार पुलिस ने पकड़े छह अंतर्राज्यीय बदमाश      

Mon, 21 Nov 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों के संबंध में जानकारी देते एसपी क्राइम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और छपार पुलिस ने छह अंतर्राज्यीय बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो सगे भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की टाटा सफारी, एक बंदूक, तीन तमंचे, दो चाकू और सोने चांदी के जेवर बरामद किए हैं।       
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर क्राइम ब्रांच और छपार पुलिस ने सर्विलांस टीम द्वारा दिए इनपुट पर छपार के खामपुर के पास बदमाशों की घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद टीम ने वहां से छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। रविवार को एसपी क्राइम मंशाराम गौतम ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर शातिरों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नजीर उर्फ असलम उर्फ सत्तार पुत्र लतीफ निवासी मोहम्मदपुर गाड़ा थाना जनकपुरी, सहारनपुर, बबलूद्दीन उर्फ लतीफ निवासी बागपत दरवाजा थाना देहली गेट, मेरठ, दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र शरीफ निवासी बुनकरनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, शाकिब पुत्र यूनुस निवासी इस्माइलनगर थाना कोतवाली मेरठ, मोहम्मद अली उर्फ बिहारी उर्फ छोटू पुत्र मुस्ताक निवासी जिंदापीर मिमलाना रोड थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर, सलमान पुत्र अब्दुल मलिक नूर बस्ती थाना कोतवाली सहारनपुर है। 
विज्ञापन


मौके से फरार होने वाले दो बदमाश इरफान और गुलफाम पुत्रगण बुड़री निवासी गंगेरू थाना कांधला, जनपद शामली सगे भाई हैं। आरोपियों ने आठ और नौ नवंबर की रात्रि में छपार में डकैती डाली। इसके अलावा भी इन्होंने जनपद में चरथावल, तितावी, बुढ़ाना और मीरापुर आदि थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दे रखा है। इन मामलों में पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से पुलिस को चोरी की टाटा सफारी गाड़ी, 10500 रुपये, एक बंदूक 12 बोर, दो कारतूस, तीन तमंचे 315 बोर, पांच कारतूस, दो चाकू, 30 नग सोने के और 23 नग चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।       
   
चार शातिरों पर हैैं 55 मुकदमे      
क्राइम ब्रांच प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार पकड़े बदमाशों में नजीर उर्फ असलम पर 28, बबलूदीन उर्फ लतीफ पर 11, दिलशाद उर्फ दिल्लू पर 12 और शाकिब पर चार मुकदमे दर्ज हैं। मोहम्मद अली और सलमान के मुकदमों के बारे में अभी पता किया जा रहा हैं। उन्होंने सहारनपुर, रुड़की, देहरादून, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि शहरों के थानों क्षेत्रों में लूट, हत्या, डकैती आदि घटनाओं को अंजाम दे रखा है।       

चलते-चलते कर देते थे वारदात      
पकड़े गए बदमाश रात में गाड़ी से वारदात करने के लिए निकलते थे। रास्ते में शहर और गांवों की बाहरी बस्तियों में स्थित मकानों पर जाकर पुलिस वाले बताकर दरवाजा खुलवाया जाता था। जैसे ही मकान स्वामी दरवाजा खोलता, हथियार के बल पूरे परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। घटना के दौरान और फोन पर बातें करने के दौरान बदमाशों द्वारा एक दूसरे को ठाकुर जी कहा जाता था। घटना के बाद में सभी अलग-अलग जगहों के लिए निकल जाते थे।       

हरिद्वार, गाजियाबाद में देना था घटना को अंजाम      
पकड़े बदमाशों द्वारा सहारनपुर और हरिद्वार के बीच जेवर सप्लाई करने वाले सर्राफ से लूट करने की योजना थी। सर्राफ से लूट करने के बाद बदमाशों द्वारा गाजियाबाद के कारोबारी को लूटना था, लेकिन इसी बीच वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए और दो वारदातें होने से रह र्गइं। एसपी क्राइम मंशाराम गौतम ने बताया कि पकड़े गए छह बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनके गैंग को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें