फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर कोतवाली पर प्रदर्शन  

Tue, 07 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन करते महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व जहर खाने वाली विवाहिता की दिल्ली मेें उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव के साथ  नई मंडी कोतवाली के गेट पर पति और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ कोतवाली में जुट गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।            
विज्ञापन

 
शामली के मारुखेड़ी निवासी रुचि पुत्री प्रमोद की 2010 में कछोली निवासी अमित से शादी हुई थी। अमित ट्रक चालक है और दोनों के तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी दोनों डेढ़ साल से नई मंडी कोतवाली के भरतिया कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार दिन में रुचि ने घर में ही जहर खा लिया था। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ से उसे दिल्ली भेज दिया गया।

रविवार देर रात रुचि का उपचार के दौरान निधन हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजनों को रुचि का शव मिला। आक्रोशित परिजन शव को गाड़ी में रखकर नई मंडी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से पति और मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।  इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने और घंटा भर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन मान गए। फिलहाल मृतका के मामा ने पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ मंडी ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका के चाचा ने मकान मालिक और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और जहर खिलाकर हत्या करने की तहरीर दी है।            

मकान मालिक की छेड़छाड़ से थी परेशान            
मुजफ्फरनगर। रुचि के परिजनों को कहना है कि पति उसको परेशान करता था। पति ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था, उसके पीछे मकान मालिक उससे छेड़छाड़ कर रहा था। पति से इस बात का जिक्र किया तो उसने भी साथ देने से इंकार कर दिया। रुचि ने पति से कहा कि मैं जहर खा लूंगी तो उसने कहा कि खा ले, नाराज होकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें