फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी की सजा: बैरक में ऐसे गुजरी कातिल की पहली रात... देर रात तक घूमता रहा, फिर सोते समय बदलता रहा करवटें

Fri, 24 May 2024 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Ajay Pathak Murder Case : शामली के सामूहिक हत्याकांड में फांसी की सजा मिलने के बाद कातिल हिमांशु सैनी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। हिमांशु पहली रात बैरक में देर रात तक घूमता रहा और फिर सो गया। सोते समय वह बार-बार करवटें बदलता रहा।
विज्ञापन
आरोपी हिमांशु को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुधवार की रात जिला जेल की बैरक 15बी पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की निगाह लगी रही। इस बैरक में शामली निवासी भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी, बेटी व बेटे की हत्या करने वाला फांसी का सजायाफ्ता कैदी हिमांशु सैनी बंद था। बैरक में देर रात वह घूमता रहा और फिर सोते समय रात में करवटें भी बदलता रहा।

विज्ञापन


शामली के चर्चित चौहरे हत्याकांड में कैराना कोर्ट ने पाठक परिवार के हत्यारोपी हिमांशु सैनी को फांसी व अर्थदंड की सजा सुनाई थी। पुलिस टीम उसे अपनी कस्टडी में लेकर शाम लगभग साढ़े सात बजे जिला जेल पहुंची थी। जेल में हिमांशु सैनी को 15बी बैरक में रखा गया था।

सूत्रों ने बताया कि बैरक में वह कुछ देर इधर से उधर घूमता रहा। उसके चेहरे पर अजीब से भाव थे लेकिन चेहरे पर पश्चाताप दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह और लेट गया। थोड़ा खाना खाया और इसके बाद वह सो गया। रात में करवटें भी बदलता रहा। बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठने के बाद वह शांत रहा।

यह था मामला
30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कालोनी में रहने वाले भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहलता, बेटी वसंधुरा व बेटे भागवत की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी। हत्या करने वाला भजन गायक अजय पाठक का शिष्य हिमांशु सैनी था। इस मामले में शामली के जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने आरोपी हिमांशु सैनी का फांसी की सजा के साथ ही एक लाख दस हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
विज्ञापन

जिस तरह से शामली में पाठक परिवार की हत्या की गई इस तरह की वारदात करने वाले संवेदनहीन होते है। हिमांशु सैनी की निगरानी कराई जा रही है। उसे पहले वाली बैरक में ही रखा गया है। - सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक

यह भी पढ़ें: 
फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें