फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, दो घायल
विज्ञापन

मीरापुर। खेतों पर काम कर रही युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। बाद में हमलावरों ने पीड़ित पक्ष के घर पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शरफपुरा निवासी ने तहरीर देकर बताया कि वह कस्बे के बाहर स्थित खेतों पर काम कर रहा था। पास ही उसकी भाभी व भतीजी भी गेहूं का भूसा समेट रहीं थीं। आरोप है कि गांव के ही दबंग ने उसकी भतीजी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि खेतों के बाद दबंगों ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर वहां भी परिजनों से गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष के घायलों बचनसिंह व तिलकराम को जानसठ सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें