फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार देर रात मोतीमहल निवासी युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी, लेकिन जांच में उसे नई मंडी पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए ले जाए जाने की बात सामने आई, जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोतीमहल निवासी आदित्य उर्फ ईशू शुक्रवार देर रात हनुमान चौक की तरफ से घर जा रहा था। जैसे ही वह हनुमान चौक के पास पहुंचा, पीछे से आए कार सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन उसे कार में डालकर ले गए। सरेआम कार सवारों द्वारा युवक को जबरन कार में डालकर ले जाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर युवक के परिजन देर रात शहर कोतवाली पहुंचे और आदित्य के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए कार की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया, लेकिन कार सवारों का सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि बाद में जांच-पड़ताल के दौरान युवक को नई मंडी थाना पलिस द्वारा किसी मामले में पूछताछ के लिए ले जाए जाने की बात सामने आई। वहीं, नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक को एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें