मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी साबिर अली ने तहरीर देकर बताया कि उसका शुक्रवार को गांव के ही जुल्फिकार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित ने बताया कि शाम को जुल्फिकार अपने साथियों अनस, अमन व इरफान के साथ उनके घर जा पहुंचा और गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने साबिर अली के साथ ही उसके बेटे पर भी हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराते हुए हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित साबिर अली की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।