फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में पकड़ी 3.31 लाख की अवैध नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़ी 3.31 लाख की नकदी
विज्ञापन

पुरकाजी। उत्तराखंड बार्डर स्थित भूराहेड़ी चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व स्टेटिक टीम ने कार सवार युवक से 3.31 लाख रुपये की अवैध नकदी बरामद की है, जिसके संबंध में युवक कोई जानकारी नहीं दे सका है। नकदी के बारे में आयकर विभाग को जानकारी देते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे स्थित भूराहेड़ी चेकपोस्ट पर बुधवार सुबह स्टेटिक टीम मजिस्ट्रेट हरेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड की तरफ से आती कार को रोककर उसमें सवार युवक की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार कार सवार नई दिल्ली के नजफगढ़ निवासी संजय दास के पास से 3.31 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। युवक से बरामद किए गए रुपयों के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह न तो रुपयों के संबंध में कोई प्रमाणपत्र दे पाया और न ही अन्य कोई जानकारी बता पाया।। इस पर बरामद की गई नकदी को जब्त करते हुए आयकर विभाग को इस संबंध में जानकारी दे दी गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि नकदी की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें