फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल चोर दबोचे, दस मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोबाइल चोर दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड से पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि वे बृहस्पतिवार देर शाम रेलवे रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालात में वहां पहुंचे दो युवकों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनके पास से कई मोबाइल बरामद किए। पूछताछ करने पर आरोपियों के सक्रिय मोबाइल चोर होने का पता चला। इंस्पेक्टर के अनुसार, पकड़े गए आरोपी मोहल्ला किदवईनगर निवासी परवेज पुत्र नईम और राशिद पुत्र गुलजार हैं। आरोपियों ने राहगीरों से मोबाइल छीने या चोरी किए जाने के बाद उनके आईएमईआई नंबर बदलकर बेच देने का खुलासा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बुजुर्ग से धोखाधड़ी की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी वृद्ध लख्मीचंद बृहस्पतिवार को शिवचौक स्थित पीएनबी से रुपये निकालने आया था। बैंक से बाहर निकले वृद्ध के पास पहुंचे युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। इस बीच उसने अधिक पैसा दिए जाने की बात कही और पैसा गिनने के बहाने हजारों रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें