फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार का युवक संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिहार निवासी एक युवक शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के खुजराह निवासी अनिल ने शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा गौरव विगत सात नवंबर को अपने साथी अरुण यादव के साथ कोल्हुओं की लेबर के सात लोगों को लेकर शहर के ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र स्थित एक कोल्हू पर आया था। पीड़ित के अनुसार, यहां से लेबर को काम पर लगाकर तीन दिसंबर को गौरव वापस बिहार जाने के लिए निकल गया था, लेकिन न तो इसके बाद वह बिहार लौटा और न ही वापस कोल्हू पहुंचा। गौरव के संदिग्ध हालात में लापता होने पर परिजन यहां पहुंचे और उसकी तलाश की, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ुवक की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें