फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमपुर गोलीकांड में शिक्षक समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू में भीमपुर गांव के गोलीकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी भी हुई। गोली पार होने से हालत में सुधार आया है। परिजनों ने घायल को हैलट सेे रेफर कराकर रिजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


भीमपुर गांव के बृजेश उर्फ बच्चा मिश्रा को खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में गुरुवार दोपहर गोली मारी गई थी। गोली पेट में लगी थी। जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर रेफर किया गया था। पुलिस देर रात कानपुर से तहरीर लेकर थाने लौटी। बच्चा के भाई गोविंद उर्फ गोलू की तरफ से रजोले, मुन्ना स्कूल शिक्षक, पिंटू व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई।

गोली पेट में लगने के बाद पीठ से निकलने का सुराग मिला है। हैलट में इलाज के बाद कानपुर रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम घायल के बयान लेने शुक्रवार को कानपुर रवाना हुई है। थानेदार वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमपुर गोलीकांड में शिक्षक समेत तीन नामजद
दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट, गोली पार होने से हालत में सुधार की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें