फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की मौत, परिजनों का हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

खतौली। युवक की मौत होने से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने रिश्तेदार पर ही घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने रिश्तेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला देवीदास निवासी 35 वर्षीय गुलशन पुत्र अतर सिंह को शनिवार की शाम पांच बजे उसकी बहन का देवर घर से बुलाकर कहीं ले गया था। परिजनों ने बताया कि गुलशन रातभर घर नहीं पहुंचा और न ही रिश्तेदार ने घर पहुंचकर कुछ जानकारी दी। रविवार की सुबह पता चला कि गुलशन की मौत हो चुकी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात करीब 8.30 बजे गुलशन को फलावदा रोड पर पैदल जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। पुलिस को घायल अवस्था में गुलशन सड़क पर पड़ा मिला था। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल गुलशन को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रात में ही मेरठ ले जाते हुए गुलशन की रास्ते में मौत हो गई थी। रविवार की सुबह मृतक के परिजन एकत्र होकर थाने में पहुंचे। परिजनों ने रिश्तेदार पर गुलशन की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मृतक के पत्नी अलका ने रिश्तेदार के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रदर्शनकारियों में राजेश, सोमपाल, सोनू, सतेंद्र, हरेंद्र, अंकित, बंटी, जैकी और राज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें