फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते दो आरोपी पकड़े, गोमांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव कम्हेड़ा के जंगल में गोकशी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने एक क्विंटल गोमांस सहित उपकरण बरामद किए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने पुलिस टीम के साथ सोमवार रात को गांव कम्हेड़ा के जंगल में छापामारी की। इस दौरान गांव कम्हेड़ा निवासी अमीर आलम पुत्र हुसैन अहमद, हुसैन अहमद पुत्र अली हसन, आमिल पुत्र कासिम, रउफ उर्फ पप्पू पुत्र रफी अहमद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से शाने आलम पुत्र हुसैन अहमद व शन्नवर पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक क्विंटल गोमांस, खुरी, पूंछ, कुल्हाड़ी, दो छुरी आदि उपकरण बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु चिकित्सक ने जांच पड़ताल के बाद गोमांस की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के आरोपी गांव ककरौली निवासी इकबाल पुत्र अमीर अहमद को गिरफ्तार भी किया गया है।

किशोरी बरामद, दो युवकों पर मुकदमा
मोरना। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा किशोरी को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को ककरौली बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण को अस्पताल में भेजा है। गांव शिवकुमार पुत्र महावीर जाटव ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को गांव के फिरोज, टाई व आसिफ उसकी 17 साल की पुत्र को बहला फुसलाकर ले गए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि इस मामले में दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को बरामद करके उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें