फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिश से तलाक मामले में पति-देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शौहर ने कबूला तीन तलाक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विवाहिता को विदेश से वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने के बाद उससे जबरन विवाहेतर संबंध बनाने और बाद में फतवा लाकर पीड़िता पर जबरन हलाला का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शौहर ने तीन तलाक देने की बात कबूल की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तीन दिन पूर्व नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कूकड़ा निवासी शौहर महबूब पर फ्रांस से वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक देने के बाद विदेश से लौटकर जबरन विवाहेतर संबंध बनाने का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार तीन तलाक देने के बाद बनाए गए संबंधों से वह गर्भवती हुई, तो पति गांव बिलासपुर के एक मौलवी से फतवा ले आया, जिसके चलते उसे पर ननदोई या देवर से हलाला करने का दबाव डाला गया। इससे इंकार करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। पुलिस ने मामले के तूल पकड़ने के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ सोमवार देर रात संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद रात में ही दबिश देते हुए आरोपी पति महबूब व देवर चांद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पति ने महिला को विदेश से वीडियो कॉलिंग के जरिये तीन तलाक दिए जाने की बात कबूल की है, जिसे विवेचना में शामिल कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जारी है। पीड़िता के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें